चंडीगढ। शहर में आयोजित क्षेत्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम कॉनक्लेव में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की देश में अब पॉलिसी पैरलिसिस का माहौल खत्म हो गया है । ढाई साल पहले देश में निराशा और घबराहट का माहौल था। लेकिन अब देश में केंद्र और प्रदेश सरकारें आपसी सहयोग से विकास की राह पर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया की पिछले दो सालों में प्रदेश के औद्योगिक प्रस्तावों को केंद्र सरकार से सकारात्मक सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि कंसल्टेंसी सर्विस और स्किल डेवलॅपमेंट को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हरियाणा और पंजाब आपस में एक दूसरे से सकारात्मक नीतियों के बारे में सीख रहे हैं। हरियाणा ने अहमियत को समझा है तथा इसे पूरा सहयोग दिया जा रहा है। हरियाणा 2016 में इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के मामले में देश में अगस्त में तीसरे स्थान पर था और फिलहाल पांचवें नंबर पर है।