Police kill three predators for hunting in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को पुलिस ने दबोचा

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 4:27 PM (IST)
शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को पुलिस ने दबोचा
मेरठ। वन विभाग ने हस्तिनापुर वन क्षेत्र से जंगली जानवरों का शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग नें इन तीनों के पास से सिंग और शिकार करने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद किया है। पकड़े गए इन शिकारियों से फिलहाल वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वन विभाग कि मानें तो शनिवार की रात गोपनीय सूचना मिली कि हस्तिनापुर वन रेंज में कुछ लोग हिरन का शिकार कर रहे है । सूचना के आधार पर कुछ टीमों को धर पकड़ के लिए लगाया गया था। छानबीन करने पर मालूम हुआ की लोकाधडीं गांव में तीन लोगों ने किसी जंगली जानवर का शिकार किया है। जहां पर शिकार किया गया था वहां पर्याप्त मात्रा में साक्ष्य मिले जिसे ये साबित हो रहा था कि कुछ लोगो नें शिकार किया है। इसी आधार पर तीन लोगों को हिरासात में लिया गया है और इनसे पूछताज की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement