Advertisement
नूंह हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान को पूछताछ के लिए 30 अगस्त को पुलिस ने बुलायाः विज

यह विधायक वहां के लोगों के साथ लाइव कान्टैक्ट में रहा है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से एंगल है और बहुत सी बातें आ रही है और हम निष्पक्ष तौर पर जांच कर रहे हैं तथा हम लोगों को दिखाएंगें कि यह किसने मास्टरमाइंड किया था।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी सबूत समय आने पर रखे जाएंगें। नूंह हिंसा में जांच के एंगल के संबंध में उन्होंने कहा कि कई एंगल पर जांच की जा रही है जैसे वहां पर साइबर थाने में आग लगाई गई। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि साइबर थाने को ही क्यों आग लगाई जबकि थाने ओर भी थे, इस पर भी जांच की जा रही है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा के संबंध में वीडियो और फोटोज शेयर किए जा रहे थे और तुरंत किए जा रहे थे। उसकी की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सभी अभी प्राथमिक निष्कर्ष है और हम सबूत सहित इस बारे में एक-एक बात सामने रखेंगें।
नूंह में साइबर थाने के रिकार्ड को गायब करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रिकार्ड को डैमेज किया गया है और इस बारे में सारी इंन्वेंटरी बन रही है कि क्या-क्या डैमेज हुआ और क्या-क्या बचा है।
नूंह में पहले भी 7 से 8 बार हिंसा हो चुकीः
नूंह में हिंसा फैलाने के पीछे मकसद होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नूंह में वर्ष 2005-06 से पहले भी 7 से 8 बार हिंसा हो चुकी है और ऐसी घटनाएं हुई है। जब भूपेन्द्र सिंह हुडडा मुख्यमंत्री हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं का इन्होंने (कांग्रेस) आज तक जवाब नहीं दिया, कि वहां पर हिंसक घटनाएं क्यों हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये लोगों का राजनीतिक खेल है, वहां पर उनकी राजनीति ऐसे ही चलती है।
नूंह हिंसा के लिए राजस्थान से लोग बुलाए थेः
मुख्यमंत्री द्वारा दो अन्य विधायकों के नाम लिए जाने के संबंध में पूछे किए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘ऐसा मानकर चलें कि मुख्यमंत्री के पास मेरे से ज्यादा बेहतर जानकारी होती है और अगर मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं तो जरूर है। नूंह हिंसा में राजस्थान के लोगों के आने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस घटना में राजस्थान के काफी लोग बुलाए गए थे, उसकी भी जांच की जा रही है।
ये बहुत बडा काम है और यह सारा तथ्यों सहित बताना होता है। सीआईडी की रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीआईडी की जो रिपोर्ट है वो मुख्यमंत्री जी के पास आती है और वह विभाग भी मुख्यमंत्री जी के पास है और इस बारे में वह ही बेहतर बता सकते है कि रिपोर्ट आई थी या नहीं आई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


