Police begin pre-election crackdown against criminals in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र: चुनाव पूर्व अपराधियों की धरपकड

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 4:56 PM (IST)
उप्र: चुनाव पूर्व अपराधियों की धरपकड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस भी चुनाव तैयारियों में जुट गई है। आयोग का डंडा चलने से पहले ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए बाकायदा अभियान भी चलाया गया। गृह विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, भय मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अब रोज कोई न कोई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ-साथ पुलिस ने पूरे प्रदेश में तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है। बयान में बताया गया है कि प्रदेश में सिनेमा हॉल, मॉल व मल्टीप्लेक्स की तलाशी ली गई। इस दौरान वाराणसी जोन में 212, लखनऊ जोन में 8, गोरखपुर जोन में 189, इलाहाबाद जोन में 75, कानपुर जोन में 103, आगरा जोन में 106 व मेरठ जोन में 75 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement