भीलवाड़ा। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ला चौराहे पर दबिश देकर सट्टा खेलते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 17 सौ 90 रुपए नकद और 65 हजार 495 रुपए के हिसाब की पर्चियां भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शहीद, सोनू और मुकेश बलाई शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चित्तौड़गढ़ निवासी वसीम और मिर्ची सेठ के लिए काम करने की बात कही। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी।