khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 7:13 PM (IST)
शिमला। पुलिस ने सेब से भरा ट्रक लेकर भागे चालक को सात माह बाद उत्तर प्रदेश से गिरफतार किया है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान यूपी के जिला संबल निवासी एमडी नौशाद पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है। जांचकर्ता पुलिस अफसर ने बताया कि करीब सात माह पहले आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक में रोहडू़ की सब्जी मण्डी से 578 सेब पेटियां भरकर झारखण्ड के लिए रवाना हुआ था। लेकिन सेब पेटियां बीच में ही बेच दी गई थीं और इसके बाद आरोपी रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस संबंध में सब्जी मंडी रोहडू निवासी आरिफ ने सितंबर 2016 में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को यूपी से शिमला लाया जा रहा है, यहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।