Poland will extend sanctions on Ukrainian grain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोलैंड यूक्रेनी अनाज पर प्रतिबंध बढ़ाएगा

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 10:35 AM (IST)
पोलैंड यूक्रेनी अनाज पर प्रतिबंध बढ़ाएगा
वारसॉ । पोलैंड यूक्रेन से अनाज के आयात पर प्रतिबंध जारी रखेगा, भले ही यूरोपीय संघ अपने प्रतिबंध को 15 सितंबर से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला करे। प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बयान का हवाला देते हुए कहा, सरकार "यूक्रेन से अनाज आयात पर प्रतिबंध को 15 सितंबर 2023 के बाद बढ़ाने के लिए यूरोपीय आयोग (ईसी) से आग्रह करती है। अन्यथा, पोलैंड स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का प्रतिबंध लगाएगा।" इसमें कहा गया है कि इस तरह का प्रतिबंध चार कृषि उत्पादों: गेहूं, मक्का, रेपसीड और सूरजमुखी के बीज के आयात से संबंधित है।
मई में, यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन से पोलैंड और चार अन्य यूरोपीय देशों को अनाज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध 15 सितंबर को समाप्त होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "पोलिश सरकार ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं करती है जिसमें पोलिश बाजार यूक्रेनी अनाज से अस्थिर हो।"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement