Advertisement
रामनगर में गीत-संगीत के साथ मनाई गई कविवर एंथोनी की जयंती

एंथोनी के नाम पर सड़क और प्रतिमा का वादा : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह ने घोषणा की कि बहुत जल्द रामनगर-नरकटियागंज मार्ग का नाम कविवर दीपक एंथोनी मार्ग रखा जाएगा और उनकी प्रतिमा की स्थापना के लिए भी ठोस पहल की जाएगी।
कविताओं से गूंजा सभागार : राष्ट्रीय ओज कवि अपूर्व विक्रम शाह की कविताओं ने माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा और लगातार तालियों की गूंज सुनाई दी।
समापन और धन्यवाद ज्ञापन : कार्यक्रम के संयोजक अरुण एंथोनी ने सभी गणमान्य अतिथियों और साहित्य प्रेमियों का आभार जताया। देर रात तक श्रोतागण कविताओं और गीतों में डूबे रहे।
इस अवसर पर डॉ. किरण शंकर झा, सदाकांत शुक्ला, रंजन उपाध्याय, गौतम राव, डॉ. गौरव झा, संदीप मिश्रा, शिशिर राय, कुश शर्मा, कन्हैया केशरी, राहुल गुप्ता सहित सैकड़ों साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


