Advertisement
PNB घोटाला: आखिर गोकुलनाथ का ट्रांसफर रुकवाने के पीछे किसका हाथ?

ब्रैडी ब्रांच के मैनेजर ने कहा था कि शेट्टी इस ब्रांच के लिए सक्षम अधिकारी हैं, इसलिए उनका ट्रांसफर नही किया जाए। इसके बाद शेट्टी के ट्रांसफर को होल्ड पर रखा गया था, कैंसिल नहीं किया गया था। अब सीबीआई इस बात का पता लगा रही है कि आखिर शेट्टी के ट्रांसफर को रुकवाने के पीछे किसका हाथ था।
पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा सील
इधर, सीबीआई ने सोमवार को मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ब्रैडी हाउस शाखा को सील कर दिया है। सीबीआई ने मुंबई की इस बैंक शाखा के बाहर एक नोटिस लगा दिया है। सीबीआई या सीबीआई की विशेष अदालत या किसी सीबीआई सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना सभी के शाखा में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। यह कार्यवाही सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा घोटाले में आरोपी बैंक के दो पूर्व कर्मचारियों सहित तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन मार्च तक बढ़ाने के फैसले के दो दिन बाद हुई है।
‘पीएनबी का 11,300 करोड़ रुपये का घोटाला सरकार के लिए खतरे की घंटी’
अब तक इन आरोपी गिरफ्तार
इन आरोपियों में पीएनबी के सेवानिवृत्त उपप्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी, सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खराट और घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हेमंत भटट् हैं। इस मामले में सीबीआई ने मुंबई और रायगढ़ के अलग-अलग इलाकों से इन तीनों को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस संबंध में अन्य गिरफ्तारियां जल्द ही हो सकती हैं।
घोटाले में इनका भी नाम
घोटाले में सीबीआई ने पहले 10 अन्य निदेशकों और अधिकारियों को भी आरोपियों के तौर पर नामित किया था। इनके नाम - कृष्णन संगमेश्वरन, नजुरा यशजैने, गोपाल दास भाटिया, अनियाथ शिवरमण, धनेश व्रजलाल सेठ, ज्योति भारत वोरा, अनिल उमेश हल्दीपुर, चंद्रकांत कानू करकरे, पंखुड़ी अभिजीत वरांगे और मिहीर भास्कर जोशी हैं। इस घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उनके सहयोगी जनवरी के शुरुआत में ही देश छोडक़र फरार हो गए थे।
साढ़े 5 साल में बैंकों के डूबे 3,68000 करोड़
तीन साल पहले रोका जा सकता था घोटाला
11 हजार 500 करोड़ का घोटाला रोका जा सकता था, अगर तीन साल पहले जांच शुरू हो गई होती। वैभव खुरानिया ने 3 साल पहले पीएमओ को चिट्टी लिखकर बता दिया था कि मेहुल चौकसी कैसे देश को लूट रहा है और कैसे बैंक से लोन ले रहा है। वो खुद मेहुल चौकसी के पीडि़त रहे हैं। उन्होंने 2013 में मेहुल चौकसी के ब्रांड गीतांजलि की फ्रेंचाइजी ली थी और करीब डेढ़ करोड़ रुपए का निवेश भी किया लेकिन उन्हें गीतांजलि ब्रैंड की जो ज्वैलरी मिली वो बेहद खराब किस्म की थी। शिकायत करने पर गीतांजलि ने वो ज्वैलरी वापस ले ली लेकिन उसके बाद वैभव को कुछ नहीं दिया जिस वजह से उन्हें अपना स्टोर बंद करना पड़ा। खुरानिया ने मई 2015 में क्करूह्र को शिकायत भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जुलाई 2016 में कोर्ट के आदेश के बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


