PMO denies Modi, Manmohan foreign visits-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी, मनमोहन ने कितने विदेश दौरे किए? जानकारी देने से PMO का इंकार

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2017 8:24 PM (IST)
मोदी, मनमोहन ने कितने विदेश दौरे किए? जानकारी देने से PMO का इंकार
लखनऊ। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर होने वाले विभिन्न खर्चों का ब्योरा देने से इनकार करते हुए सवाल को ‘अस्पष्ट’ करार दिया। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने शनिवार को बताया कि उन्होंने पीएमओ से 16 जून को जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया था। ठाकुर ने साल 2010 के बाद से मोदी तथा मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर विभिन्न मदों में हुए खर्च के बारे में जानकारी मांगी थी। केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी तथा पीएमओ में अवर सचिव प्रवीण कुमार ने जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि जो सूचना मांगी गई है वह ‘ अस्पष्ट’ है। ठाकुर ने सूचना का अधिकार के तहत पीमओ से विभिन्न कार्यालयों तथा उसके बीच आदान-प्रदान किए गए विभिन्न पत्रों व दस्तावेजों सहित सभी फाइलों की प्रतियों की मांग की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement