Advertisement
पीएम अपने उद्योगपति मित्र की रक्षा कर रहे हैं : राहुल गांधी

इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी जब संसद पहुंचकर मीडियाकर्मियों कहा कि आखिर उनके शब्दों को रिकॉर्ड से क्यों हट दिया गया। वहीं राहुल गांधी ने मंगलवार के अपने भाषण के कुछ हिस्से को ट्वीट किया। उसके साथ उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री जी, आप लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते। भारत के लोग आपसे सीधे सवाल कर रहे हैं। जवाब दीजिए।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने असल मुद्दे पर कोई बात नहीं की। आज अडानी के बारे में जानना चाहता है पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सम्बोधन कहा, देश के उज्जवल भविष्य के लिए जीवन खपा दिया है। देशवासियों को मोदी पर भरोसा है, वह इनकी समझ के दायरे से बाहर ही नहीं, समझ के दायरे से काफी ऊपर है। क्या ये झूठे आरोप लगाने वालों पर मुफ्त राशन प्राप्त करने वाले देश के 80 करोड़ लोग भरोसा करेंगे? एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड के जरिए जब गरीब को राशन मिल जाता है तो वह आपकी झूठी बातों और गलिच्छ आरोपों पर कैसे भरोसा करेगा?
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी यहां (सत्ता पक्ष) बैठते थे, वह वहां (विपक्ष) जाने के बाद भी फेल हुए और देश पास होता गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


