Advertisement
मन की बात : PM मोदी ने पुलवामा हमले पर कहा, जो देश के मन में, वही मेरे मन में

- पीएम ने कहा, मैं आशा करता हूं कि आप राष्ट्रीय सैनिक स्मारक और National Police Memorial को देखने जरुर जाएंगे। आप जब भी जाएं वहां ली गई अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें ताकि दूसरें लोग इस मेमोरियल को देखने के लिए उत्सुक हों।
- पीएम ने कहा, 'राष्ट्रीय सैनिक स्मारक का डिजाईन, हमारे अमर सैनिकों के अदम्य साहस को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रीय सैनिक स्मारक का concept, Four Concentric Circles यानी चार चक्रों पर केंद्रित है- अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र, रक्षक चक्र।
- पीएम ने कहा- पुलवामा के आतंकी हमले में, वीर जवानों की शहादत के बाद देश-भर में लोगों को, और लोगों के मन में, आघात और आक्रोश है।
- पीएम ने कहा, हमारे सशस्त्र बल हमेशा ही अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते आए हैं। शांति की स्थापना के लिए जहां उन्होंने अद्भुत क्षमता दिखायी है वहीं हमलावरों को भी उन्हीं की भाषा में जबाव देने का काम किया है।
- पीएम मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, वीर सपूतो को नमन करता हूं। जो देश के मन में है वही मेरे मन में है।
- पीएम ने कहा, भारत-माता की रक्षा में, अपने प्राण न्योछावर करने वाले, देश के सभी वीर सपूतों को, मैं नमन करता हूं। यह शहादत, आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें निरन्तर प्रेरित करेगी, हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी।
बता दे, आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और साथ ही वे लोगों से मिले सुझावों पर भी बात करते हैं। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के 'मन की बात' का यह पहला कार्यक्रम है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


