सेना दिवस: बिपिन बोले, LoC पर किसी भी कार्रवाई का देंगे मुंह तोड जवाब
khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2017 10:08 AM (IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना आज 69वां सेना दिवस मना रही है। भारत में हर साल 15
जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने
पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि एलओसी पर नापाक हरकत करने वालों को
मुंहतोड़ जवाब देंगे। रावत ने जवानों के वीडियो जारी करने पर बोला कि इससे
वीर जवानों का मनोबल टूटता है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने सेना के साहस को सलाम करते हुए जवानों और उनके परिवार को बधाई दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता
की सुरक्षा के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की रक्षा करती
है। पीएम ने कहा कि सेना के त्याग और बलिदान पर हमें गर्व है। 125 करोड़
लोगों के लिए सेना के जवान अपनी जान हथेली पर लेकर चलते हैं।