PM Narendra Modi greets nation on Dhanteras 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी ने धनतेरस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 1:08 PM (IST)
पीएम मोदी ने धनतेरस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं, यह दिन आप सभी के जिंदगी में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। ज्ञातव्य है कि आज पीएम मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर दिल्ली के सरिता विहार में अखिल आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया और उसे देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद हमारी संस्कृति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement