PM Narendra Modi counters Opposition on unemployment, economy, GST, NRC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिंचिंग पर पीएम मोदी बोले- वजह कोई भी हो, लिंचिंग है जघन्य अपराध

khaskhabar.com: रविवार, 12 अगस्त 2018 12:11 PM (IST)
लिंचिंग पर पीएम मोदी बोले- वजह कोई भी हो, लिंचिंग है जघन्य अपराध
नई दिल्ली। देश में अलग-अलग हिस्सों में आए दिन मॉल लिंचिंग की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि इस तरह की एक भी घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, हर किसी को राजनीतिक से ऊपर उठकर समाज में शांति और एकता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि कई बार मैंने और मेरी पार्टी ने मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं और इसमें शामिल कुठित मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस तरह की एक भी घटना दुर्भाग्पूर्ण है। हर किसी को समाज में शांति और एकता सुनिश्चित करने के लिए राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं को अपराध करार देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं (मॉब लिंचिंग) को महज आंकड़ों तक सीमित रख कर राजनीति करना एक मजाक होगा। एक होकर इस तरह की घटनाओं का विरोध करने के बजाय अपराध और हिंसा जैसी घटनाओं का राजनीतिक फायदा उठाना एक विकृत मानसिकता का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। पीएम ने एनआरसी मुद्दे पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग खुद में भरोसा खो देते हैं, जिनको लोगों के समर्थन खोने का भय रहता है और हमारे संस्थानों में भरोसा नहीं रखते, वही लोग गृह युद्ध, नरसंहार और देश के टुकड़े-टुकड़े जैसे शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement