PM narendra Modi congratulates Devendra Fadnavis, Ajit Pawar on becoming Maharashtra CM, Deputy CM Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाराष्ट्र में BJP की सरकार बनाने पर PM मोदी ने दी बधाई, इन नेताओं ने ये कहा

khaskhabar.com: शनिवार, 23 नवम्बर 2019 11:10 AM (IST)
महाराष्ट्र में BJP की सरकार बनाने पर PM मोदी ने दी बधाई, इन नेताओं ने ये कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्‍वास है कि दोनों नेता महाराष्‍ट्र के बेहतर भविष्‍य के लिए मिलकर काम करेंगे। महाराष्ट्र में एनसीपी और भाजपा की सरकार बनाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट करके शरद पवार के लिए लिखा है कि पवारजी तुसी ग्रेट हो। आगे लिखा है कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर हैरानी जताते हुए कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और NCP को 3 दिन के भीतर बातचीत पूरी कर लेनी चाहिए थी। सिंघवी ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र के बारे में पढ़कर हैरान हूं। पहले लगा कि यह फर्जी खबर है। निजी तौर पर बोल रहा हूं कि तीनों पार्टियों की बातचीत 3 दिन से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए थी। यह बहुत लंबी चली। मौका दिया गया तो फायदा उठाने वालों ने इसे तुरंत लपक लिया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी की सरकार बनाने पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि संजय राउत शिवसेना के चाणक्य के ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि पवार जैसे नीतीश कुमार जानते थे कि बीजेपी कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement