PM Narendra Modi Bangladesh trip may be cancelled due to coronavirus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काेरोनावायरस के खतरे को देखते हुए PM मोदी का 17 मार्च काे होने वाला बांग्लादेश दौरा रद्द

khaskhabar.com: सोमवार, 09 मार्च 2020 08:05 AM (IST)
काेरोनावायरस के खतरे को देखते हुए PM मोदी का 17 मार्च काे होने वाला बांग्लादेश दौरा रद्द
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश ने शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने के लिए ढाका जाने वाले थे लेकिन वे अब नहीं जाएंगे। यह शताब्दी समारोह कोरोनो वायरस (COVID-19) के कारण रद्द हो गया है। सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने बताया कि हसीना सरकार ने जन्म शताब्दी समारोह रद्द करने का निर्णय किया है। इस बारे में चौधरी ने कहा कि COVID2019 से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए जन्म शताब्दी समारोह या तो स्थगित कर दिया है और इसका दायरा कम कर दिया गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगीं। पीएम मोदी का दौरा रद्द होने के बारे में कमल अब्दुल चौधरी ने बताया कि 17 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय परेड ग्राउंड का मुख्य कार्यक्रम कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया है। यह साल भर चलने वाला उत्सव है। यह उत्सव पूरे वर्ष जारी रहेगा लेकिन हम बड़े सार्वजनिक समारोहों से बचेंगे। चूंकि इस साल के अंत में कई छोटे कार्यक्रम होने हैं, इसलिए विदेशी गणमान्यों के इसमें मौजूद होने के कई विकल्प होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement