PM Modis Gujarat visit: Inaugurated single window IT system, flagged off Namo Bharat Rapid Rail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी का गुजरात दौरा : सिंगल विंडो IT सिस्टम का उद्घाटन किया,नमो भारत रेपिड रेल को हरी झंडी दिखाई

khaskhabar.com: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 4:42 PM (IST)
PM मोदी का गुजरात दौरा : सिंगल विंडो IT सिस्टम का उद्घाटन किया,नमो भारत रेपिड रेल को हरी झंडी दिखाई
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान देश को कई अहम परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल विंडो IT सिस्टम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज-अहमदाबाद नमो भारत रेपिड रेल और अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश में गणेश उत्सव जारो तरफ उत्सव की धूम है...आज मिलाद उन नबी है देश के अलग-अलग हिस्सों में कई त्योहार और पर्व मनाए जा रहे हैं। उत्सव के इस समय में भारत के विकास का उत्सव भी निरंतर जारी है। अभी यहां से करीब 8000 करोड़ रुपए के परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है...आज गुजरात में नमो भारत रेपिड रेल की भी शुरुआत हुई है ये एक और मील का पत्थर साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement