PM Modi wishes Mizoram, Arunachal Pradesh on statehood day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को दी स्थापना दिवस की बधाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 1:11 PM (IST)
PM मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को दी स्थापना दिवस की बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। अरुणाचल प्रदेश को साल 1987 में इसी दिन राज्य का दर्जा दिया गया था, जबकि मिजोरम को साल 1972 में आज ही के दिन राज्य घोषित किया गया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मिजोरम के अद्भुत लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मिजोरम की विकास यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’ मोदी ने एक और ट्वीट में अरुणाचल के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों का गर्मजोशी से भरा व्यवहार बहुत प्यारा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य विकास की और अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूता रहे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement