PM Modi will address workers on BJP foundation day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

khaskhabar.com: रविवार, 04 अप्रैल 2021 9:05 PM (IST)
भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान भाजपा के स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का मूलमंत्र बताएंगे। बताया जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से यह संबोधन सुबह 10:30 बजे से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने बूथ लेवल तक स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां की हैं, ताकि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन बूथ स्तर के कार्यकर्ता सुन सकें। स्थापना दिवस के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और केंद्र की मोदी सरकार के कार्यो को गिनाएंगे। उत्तर प्रदेश में इस वक्त पंचायत चुनाव की सरगर्मी है। ऐसे में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खास तैयारियां की हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर बड़े से छोटे स्तर के नेता व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement