PM Modi to visit Mathura today, will issue postal stamp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी का मथुरा दौरा आज, जारी करेंगे डाक टिकट

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 नवम्बर 2023 10:11 AM (IST)
पीएम मोदी का मथुरा दौरा आज, जारी करेंगे डाक टिकट
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कान्हा की नगरी मथुरा आएंगे। इस दौरान वह ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। साथ ही कृष्ण भक्त मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में संत मीराबाई की 525 वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वह एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा। मीराबाई पर बनी पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री व सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटक को देखेंगे। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आर्मी हेलीपैड से सीधे रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में मीराबाई जयंती के कार्यक्रम में जाएंगे। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
सड़क के दोनों तरफ सजावट की गई है। यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रास्ते में दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई हैं। चौराहों की सजावट की गई है, वहीं भूतेश्वर तिराहे पर राम मंदिर की कलाकृति लगाई गई है। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement