Advertisement
प्रधानमंत्री 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन पर केंद्रित अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में किए गए कार्यो की समीक्षा की तथा विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी।
बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह , मीना सिंह, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, श्री गुमान सिंह डामोर, डीडी उइके, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


