Advertisement
झांसी में अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी डिविलप्मेंट एजेंसी (यूपीएनईडीए) के संयुक्त उद्यम टीयूएससीओ लिमिटेड को बुंदेलखंड में सूरज की रोशनी से 2,000 मेगावाट बिजली पैदा करने के लिए तीन अल्ट्रा-मेगा सौर पार्क स्थापित करने का अधिकार दिया गया है।
डेवलपर ने झांसी की गरौठा तहसील के तहत छह गांवों में सोलर पार्क के विकास के लिए पहले ही 2,609 एकड़ निजी भूमि 242.3 एकड़ सरकारी भूमि की पहचान की है।
अधिकारी ने कहा, "विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, झांसी सौर पार्क की कुल परियोजना लागत 3,013 करोड़ रुपये है, जिसमें से 313.18 करोड़ रुपये पार्क के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे और 2,700 करोड़ रुपये पार्क में सौर इकाइयों की स्थापना में उपयोग किए जाएंगे।"
केंद्र परियोजना लागत का 30 प्रतिशत प्रदान करेगा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड सौर पार्क से उत्पन्न होने वाली बिजली खरीदेगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की झांसी इकाई की आधारशिला भी रखेंगे।
एनसीसी, एलुमनी एसोसिएशन एनसीसी की सिम्युलेटर प्रशिक्षण सुविधा भी शुरू की जाएगी और पीएम मोदी महोबा में अर्जुन बांध परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे।
19 नवंबर को ही प्रधानमंत्री महोबा और झांसी में दो जनसभाओं के जरिए बुंदेलखंड में बीजेपी का चुनावी एजेंडा तय करेंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


