PM Modi to launch several projects in Varanasi on September 17-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी वाराणसी में 17 सितंबर को करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 09:40 AM (IST)
PM मोदी वाराणसी में 17 सितंबर को करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 17 सितंबर को वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का आरंभिक प्रोटोकॉल बुधवार देर शाम जिला प्रशासन को मिलते ही अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। बुधवार को बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहर में विशेष स्व‘छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। संयोग से 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही करीब 5,000 स्कूली ब‘चों के साथ अपने जीवन से जुड़ी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि अभी कार्यक्रम स्थल का फिलहाल चयन नहीं हुआ है। सुरक्षा कारणों से पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में फिल्म दिखाई जा सकती है। भाजपा भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुट गई है। काशी दौरे पर प्रधानमंत्री बनारस में एक बड़ी रैली करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement