PM Modi to address his biggest ever US rally this weekend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Howdy Modi Event : अमेरिका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें 7 दिनों में क्या होगा खास

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 08:15 AM (IST)
Howdy Modi Event : अमेरिका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें 7 दिनों में क्या होगा खास
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी शनिवार सुबह अमेरिका पहुंचेंगे और रविवार रात को टेक्सास के ह्यूस्टन में उन्हें ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करना है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं और अब उस स्टेडियम की तस्वीर भी सामने आई है, जहां पर ये कार्यक्रम होना है। नरेंद्र मोदी के दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात और UNGA में प्रधानमंत्री का संबोधन सबसे अहम पड़ाव होंगे। 50 हजार से ज्यादा लोगों को करेंगे संबोधित...
ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में टेक्सास इंडिया फोरम की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय समुदाय के 50 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करना है। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे और पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। रविवार सुबह 10 बजे (अमेरिका के समयानुसार) प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे हाउडी मोदी नाम दिया गया है।
अमेरिका के जिस स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे वहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, एक बड़ा-सा स्टेज बनाया गया है, जहां से पीएम का संबोधन होगा। नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि ना सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप बल्कि अमेरिका के कई सांसद यहां शामिल होंगे।
पीएम मोदी का 7 दिनों का US दौरा...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement