Advertisement
परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी की सीख, 'लीडर को टीम वर्क सीखना जरूरी, सिद्धांत बनाएं जहां कम वहां हम'

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को चुनौतियों से लड़ने का मंत्र भी दिया। बोले, "आपके अपने अंदर की चुनौतियों से लड़ना होगा। मान लीजिए, अगर पिछली बार आपके 30 अंक आए थे, तो आपको इस बार कोशिश करनी चाहिए कि आप इस बार 35 अंक लेकर आए। ऐसा करके आपको अपने लक्ष्य की सीमा को बढ़ाना चाहिए। यह आपके लिए एक चुनौती है। इसके लिए आपको खुद की चुनौतियों से लड़ना होगा।"
उन्होंने छात्रों को सलाह दी, "आपको अपने मन को स्थिर रखना है। अगर आप अपने मन को स्थिर रखेंगे, तो निश्चित तौर पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।"
पीएम मोदी ने अभिभावकों को भी कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स को यह समझना चाहिए कि उनके बच्चे की दिलचस्पी किसमें है। अगर उनके बच्चे का खेल में इंटरेस्ट है, तो पेरेंट्स की कोशिश करनी चाहिए कि उसे किसी खेल इवेंट में ले जाएं।
प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि आप खुद से प्रतिस्पर्धा कीजिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि ज्यादातर लोग अपने से कम लोगों से प्रतिस्पर्धा करते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको खुद से प्रतिस्पर्धा करना चाहिए। ऐसा करके आप खुद को आगे बढ़ा सकेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


