PM Modi stopped his speech for Ajan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...जब पीएम मोदी ने अजान के लिए रोका अपना भाषण

khaskhabar.com: रविवार, 04 मार्च 2018 08:13 AM (IST)
...जब पीएम मोदी ने अजान के लिए रोका अपना भाषण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजान की आवाज आने पर अपना भाषण कुछ पलों के लिए रोक दिया। प्रधानमंत्री त्रिपुरा में अपनी पार्टी की शानदार जीत मिलने पर यहां बने भारतीय जनता पार्टी के नए आलीशान केंद्रीय कार्यालय पहुंचे थे। अपना भाषण शुरू करने के तुरंत बाद मोदी ने अपने उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अजान को लेकर विराम ले रहे हैं। दरअसल, पास स्थित मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई पड़ रही थी। उन्होंने दोबारा अपना भाषण भारत माता की जय के जयकारे से शुरू किया। मोदी ने वहां पहुंचे लोगों ने त्रिपुरा और वाम दल शासित प्रदेशों में राजनीतिक हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं की याद में मौन रखने को कहा। मोदी ने कहा, अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्बानी दी है। उनके विचारधारा के कारण ही हमारे निर्दोष कार्यकर्ता मारे गए हैं। लेकिन अत्यंत गरीब और निरक्षर लोगों ने अपने वोटों से जवाब दिया है। भाजपा गठबंधन को त्रिपुरा में प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि नगालैंड और मेघालय में पार्टी प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement