Advertisement
पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से की बात, सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के गहरे संबंधों को किया याद

भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "स्टार्टअप आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है। 12 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप्स थे। आज ये संख्या बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गई है। स्टार्टअप की दुनिया में 2014 में भारत में सिर्फ चार यूनिकॉर्न थे, आज यहां करीब सवा सौ यूनिकॉर्न हैं। 2025 में ही करीब 44 हजार और नए स्टार्टअप रजिस्टर हुए हैं। आज एआई, रक्ष और स्पेस सेक्टर में हमारे स्टार्टअप बहुत शानदार काम कर रहे हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, "समय के साथ रिसर्च और इनोवेशन का ये कल्चर और विराट होता जा रहा है। पिछले साल भारत में लाखों से अधिक पेटेंट्स फाइल किए गए हैं। भारत चिप मेकिंग में सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी बड़े कदम उठा रहा है। फिलहाल भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट काम कर रहे हैं। इनमें से दो प्लांट्स में प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। अब चिप भी डिजाइन इंडिया, मेड इन इंडिया होगी।"
उन्होंने कहा कि आज भारत इनोवेशन पावर है। हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा आज पूरी दुनिया में होती है। ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है। आज पैसा रखना है, तो डिजिटल वॉलेट है; डॉक्यूमेंट रखना है, तो डिजिलॉकर है; ट्रैवल है, तो डिजियात्रा है; हेल्थकेयर का लाभ लेना है, तो डिजिटल हेल्थ आईडी है। आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन होते हैं। पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में आधे से ज्यादा केवल भारत में हो रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


