Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मविश्वास दर्शाया,राजग 2019 में अधिक सीटें जीतेगा

मोदी ने कहा कि निराश और अलग-अलग मतों के दलों का बिना वैचारिक गठबंधन महागठबंधन नहीं ‘राजनीतिक दुस्साहस’ है। यह एक असफल विचार है, जो कभी सफल नहीं हुआ है। इतिहास हमें बताता है कि ऐसे दुस्साहस 1979, 1990 और 1996 में असफल रहे हैं। जनता मजबूत और निर्णय लेने वाली सरकार चाहती है। भाजपा की अगुआई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में मतभेदों के सवाल पर मोदी ने कहा कि हालिया राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में राजग के उम्मीदवार ने बहुमत नहीं होने के बावजूद जीतकर सभी लोगों की आशंकाएं समाप्त कर दी होंगी।
मोदी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उन्हें गले लगाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘नामदार’ बताया। उन्होंने कहा कि नामदारों के अपने नियम होते हैं। वे निर्णय लेते हैं कि कब घृणा करनी है, कहां घृणा करनी है और कैसे घृणा करनी है। वे यह भी निर्णय लेते हैं कि प्यार कब जताना है। हम कामदार हैं। हमारे ऐसे कोई विशेषाधिकार नहीं हैं। मोदी ने कहा कि सरकार के काम करने का तरीका चुनाव को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाना नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


