pm modi said india improve global ranking in asia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार,कालेधन का होगा सफाया- पीएम मोदी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 7:30 PM (IST)
भ्रष्टाचार,कालेधन का होगा सफाया- पीएम मोदी
नई दिल्ली। एशियन बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिस्टम से भ्रष्टाचार हटाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोदी ने कहा कि हमारा देश अब डिजिटल और कैशलेस सोसाइटी की ओर बढ़ रहा है। वहीं नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि देश में 2017 से जीएसटी लागू हो जाएगा। मोदी ने कहा कि भारत की ग्लोबल रैंकिंग लगातार सुधर रही है। पीएम बोले कि हमारी सरकार ने विदेशी निवेश के कई रास्ते खोले है। निवेश के लिए हमनें नियमों को आसान बनाया है। पिछले ढाई सालों में विदेशी निवेश 130 अरब अमेरिकी डॉ़लर तक पहुंच चुका है। देश में लगातार निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल है।
मेक इन इंडिया इस वर्ष अपने दो वर्ष पूरे करेगा, जिसका लक्ष्य भारत को ग्लोबल मैन्यूफैक्चर बनाना है।
अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement