Advertisement
निखिल कामथ के 'पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ' पॉडकास्ट में पीएम मोदी, ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर में, कामथ पॉडकास्ट के उद्देश्य के बारे में बताते हैं, जिसमें राजनीति और उद्यमिता के बीच के संबंधों को समझने की कोशिश की गई है। उन्होंने पीएम मोदी से दुनिया की मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से युद्धों के बारे में सवाल पूछा।
बातचीत के दौरान कामथ ने अपना अनुभव भी शेयर किया कि जब वह बड़े हो रहे थे, तो राजनीति काे नकारात्मक ढंग से देखा जाता था, आप इसे कैसे देखते हैं। पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "अगर आपको अपनी कही गई बातों पर विश्वास होता, तो हम यह बातचीत नहीं कर रहे होते।"
यह पॉडकास्ट पीएम मोदी की पहली पॉडकास्ट होगा। हालांकि वे पहले 'मन की बात' कार्यक्रम करते रहे हैं और कई टेलीविजन साक्षात्कारों में भाग ले चुके हैं। फिलहाल, इस एपिसोड की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


