Advertisement
PM मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट हैक, ठीक किया गया, ट्विटर प्रवक्ता ने कहा- कर रहे हैं जांच

हैकर्स द्वारा किए गए एक ट्वीट में लिखा है, मैं आप सभी से कोविड -19 के लिए पीएम नेशनल रिलीफ फंड में उदारतापूर्वक दान देने की अपील करता हूं, अब भारत क्रिप्टो करेंसी के साथ शुरुआत करेगा, कृपया दान करें.ईटीएच (इथेरियम)। बिटकॉइन के बाद इथेरियम बाजार पूंजीकरण का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है। एक अन्य ट्वीट में लिखा, मैं आप सभी से कोविड-19 के लिए पीएम नेशनल रिलीफ फंड में उदारता से दान देने की अपील करता हूं, अब भारत क्रिप्टो करेंसी के साथ शुरुआत करेगा, कृपया बिटकॉइन दान करें।
बाद में ट्विटर से इन ट्वीट्स को हटा लिया गया। हैकर्स ने जुलाई में 130 ट्विटर अकाउंट्स को निशाना बनाया था, जिसके बाद उन्होंने 45 अकाउंट्स से ट्वीट किए थे, करीब 36 अकाउंट के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) इनबॉक्स तक पहुंच गए थे और सात अकाउंट के ट्विटर डेटा को डाउनलोड किया था। इस घटना ने ट्विटर टूल और कर्मचारी तक हैकर्स की पहुंच के स्तर को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं। अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन, बराक ओबामा, एलेन मस्क, बिल गेट्स, जेफ बेजोस, एप्पल और उबर सहित कई कंपनियों की प्रमुख हस्तियों के अकाउंट्स को हैकर्स द्वारा क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के प्रसार के लिए एक साथ हैक किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


