PM modi on srilanka visit from thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी गुरूवार से श्रीलंका दौरे पर

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 7:46 PM (IST)
मोदी गुरूवार से श्रीलंका दौरे पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार और शुक्रवार को श्रीलंका में होंगे। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। मोदी संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें अंतरराष्ट्रीय वेसक दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। यह दिवस भगवान बुद्ध की याद में मनाया जाता है। मोदी का यह दौरा श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निमंत्रण पर हो रहा है। मार्च 2015 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का श्रीलंका का यह दूसरा दौरा होगा। इस दौरे में मोदी कैंडी मंदिर भी जाएंगे, जहां श्रीलंका के सर्वाधिक महत्वपूर्ण बौद्ध अवशेष, भगवान बुद्ध का एक दांत रखा हुआ है। इस मंदिर की छत सोने की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement