Advertisement
PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर दिया इस्तीफा, फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेगा NDA

आज शाम को भाजपा, एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन और भविष्य के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा करेगी। एनडीए गठबंधन के नेता राष्ट्रपति से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार के सभी वर्तमान मंत्रियों को आज रात डिनर पर भी आमंत्रित किया है।
मंगलवार को आए चुनावी नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को फिर से बहुमत मिल गया है। लेकिन, चुनावी नतीजों ने भाजपा के सहयोगियों चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू की भूमिका को महत्वपूर्ण बना दिया है इसलिए भाजपा की पहली कोशिश एनडीए के सभी सहयोगी दलों को मजबूती से अपने साथ बनाए रखने की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


