PM Modi meets school children at Red Fort, see photos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाल किले पर बच्चों के बीच यूं घिरे पीएम मोदी, देखें-तस्वीरें

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 6:09 PM (IST)
लाल किले पर बच्चों के बीच यूं घिरे पीएम मोदी, देखें-तस्वीरें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से लगातार चौथी बार देश को संबोधित किया। भाषण के बाद पीएम मोदी हर बार की तरह इस बार भी बच्चों के बीच पहुंच गए। लेकिन, बच्चों का उत्साह इतना ज्यादा था कि पीएम मोदी के साथ-साथ एसपीजी के जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार पीएम मोदी अपनी पगड़ी संभालते नजर आएं। मोदी से मिलने के लिये बच्चों के बीच होड़ मची थी। वो देश के पीएम को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की उनमें एनसीसी के कैडेड और जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की वेशभूषा में बैठे बच्चे भी शामिल थे। पीएम मोदी भी बच्चों को देख खासे अभिभूत हुए। बच्चों के बीच में पीएम मोदी:देखें-तस्वीरें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement