PM Modi mann ki baat on the last day of the year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साल के आखिरी दिन पीएम ने की मन की बात, कहा- युवा देश की ताकत

khaskhabar.com: रविवार, 31 दिसम्बर 2017 11:14 AM (IST)
साल के आखिरी दिन पीएम ने
की मन की बात, कहा- युवा देश की ताकत
नई दिल्ली। साल के आखिरी दिन पीएम मोदी ने देशवासियों से मन की बात की।मोदी ने सबसे पहले साल 2018 नए साल की बधाई दी है।पीएम ने कहा कि जीव सेवा ही शिव सेवा है।गुरू गोविंद सिंह ने त्याग और बलिदान का संदेश दिया है। मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी में जन्म लेने वाले 1 जनवरी 2018 से मतदाता बन सकेंगे।न्यू इंडिया बनाने का सपना हमारे यूथ पूरा करेंगे। हर जिले में युवा यूथ बैठकर न्यू इंडिया पर मंथन करें। न्यू इंडिया यूथ का मतलब होता है उत्साह और ऊर्जा।आज युवाओं के लिए ढ़ेर सारे मौके पैदा हुए है।21 वीं सदी में यूथ भारत का निर्माता बन सकता है।नया इंडिया जातिवाद और संप्रदायवाद से मुक्त होगा। मोदी ने आगे कहा कि सकारात्मक उत्साह से भरे व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।आप भी आगे बढ़े देश भी आगे बढ़े।
मोदी ने कहा कि 4 जनवरी से 10 मार्च तक स्वच्छता पर सर्वे किया जाएगा।सबरीमाला मंदिर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया रहे हैं, जो वाकई काबिले तारीफ है।जनभागीदारी के अभियान में कोई छोटा बड़ा नहीं है।बापू के अधूरे कार्यों को हमने पूरा करने का संकल्प लिया है।


मोदी ने कहा कि 26 जनवरी 2018 को 10 आसियान देशों को मुख्य अतिथि शामिल होंगे।मकर संक्रांति का भी खास महत्व है और से सीधे प्रकृति से जुड़ा होता है।हर राज्य में इसका अपना अलग अलग महत्व है भले ही हर राज्य में इसका नाम अलग हो लेकि मूल्य एक ही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement