Advertisement
पीएम मोदी ने लॉन्च किया इंडियन स्पेस एसोसिएशन

उन्होंने कहा कि इन चारों पिलर्स की बुनियाद अपने आप में असाधारण संभावनाओं के द्वार खोलती है।
मोदी ने कहा कि भारत के लिए, अंतरिक्ष क्षेत्र 130 करोड़ देशवासियों की प्रगति का एक प्रमुख माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र का मतलब आम आदमी के लिए बेहतर मानचित्रण, इमेजिंग और कनेक्टिविटी सुविधाएं हैं। साथ ही अंतरिक्ष क्षेत्र का मतलब बेहतर गति है। उद्यमियों के लिए शिपमेंट से लेकर डिलीवरी तक, इसका मतलब मछुआरों के लिए बेहतर सुरक्षा और आय तथा प्राकृतिक आपदा का बेहतर पूवार्नुमान लगाना भी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, "प्रौद्योगिकी जब सबकी पहुंच में होती है, तब कैसे परिवर्तन हो सकते हैं इसका एक और उदाहरण डिजिटल टेक्नोलॉजी है। आज अगर भारत दुनिया की टॉप की डिजिटल इकॉनॉमीज में से एक है, तो इसके पीछे का बड़ा कारण ये है कि हमने डेटा की ताकत को गरीब से गरीब को भी सुलभ कराया है। इसलिए आज जब हम कटिंग एज टेक्नोलॉजी के लिए स्पेस को एक्सप्लोर कर रहे हैं, तब हमें उस नागरिक को याद रखना है, जो अंतिम पायदान पर खड़ा है। हमें याद रखना है कि भविष्य की टेक्नोलॉजी से हमें दूर-सुदूर के गांव में गरीब से गरीब को उत्तम रिमोट हेल्थकेयर, बेहतर वर्चुअल एजुकेशन, प्राकृतिक आपदा से बेहतर और प्रभावी सुरक्षा, ऐसे अनेक समाधान देश के हर वर्ग, हर कोने तक पहुंचाने हैं। हम सब जानते हैं कि इसमें स्पेस टेक्नोलॉजी का बहुत योगदान हो सकता है।"
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के संबंध में एक स्पष्ट नीति के साथ आगे बढ़ रही है और इनमें से अधिकांश क्षेत्रों को निजी उद्यमों के लिए खोल रही है, जहां सरकार की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के संबंध में निर्णय हमारी प्रतिबद्धता और गंभीरता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि कैसे सभी हितधारकों के इनपुट के साथ स्पेसकॉम और रिमोट सेंसिंग नीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


