PM Modi interacts with BJP legislators through NaMo App-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी ने नमो ऐप पर बीजेपी सांसदों-विधायकों को दिया विकास का मंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 22 अप्रैल 2018 1:05 PM (IST)
PM मोदी ने नमो ऐप पर बीजेपी सांसदों-विधायकों को दिया विकास का मंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो ऐप पर बीजेपी के सांसदों और विधायकों को विकास का मंत्र दिया। साथ ही पीएम मोदी ने विधायकों और सांसदों ने उनका हालचाल भी जाना। सांसदों और विधायकों ने पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखी और उनसे मार्गदर्शन मांगा। पीएम मोदी ने कहा, अगर सांसद के अपने इलाके के 3 लाख लोग ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने लगे तो मैं इसी तकनीक के माध्यम से सीधे उनसे बातचीत करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि समय देने में देर हो सकती है पर मुझे स्थानीय लोगों से सीधे बात करने में आनंद आएगा। पीएम मोदी ने गांवों के विकास के लिए अन्ना हजारे के गांव से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने नेताओं से कम से कम एक गांव में बदलाव लाने के लिए खुद प्रयास करने को कहा। पीएम ने बताया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में इस तरह के कार्यों को बड़ी तल्लीनता से देख रहे हैं। एक सांसद से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले हार्ट के इलाज में लाख-डेढ़ लाख रुपये लगते थे, जो अब काफी कम हो गए हैं। उन्होंने गांव की शक्ति को जगाने और विकास से उसे जोडऩे की बात कही। उन्होंने साफ-सफाई और टीकाकरण पर सांसदों और विधायकों को विशेष ध्यान देने को कहा। पीएम मोदी ने कहा, हमें गांव के हर घर में एलईडी बल्ब, किसान को सोलर पंप लगवाने के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे उनका पैसा बचे। उन्होंने गांव में सीधे यूरिया खाद पहुंचाने की बात कही, जिससे किसानों का आनेजाने का पैसा बचे। पीएम ने कहा कि किसानों को बीमा कराने के लिए भी प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement