Advertisement
किसानों को रसायन मुक्त उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने का प्रधानमंत्री का आह्वान

प्रधानमंत्री ने कई केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी चर्चा की जो काशी के लोगों को बड़े पैमाने पर लाभान्वित कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से उनके नमो ऐप में कमल पुष्प में योगदान देने का आग्रह किया, जिसकी कुछ विशेषताएं पार्टी सदस्यों को प्रेरित कर रही हैं।
उन्होंने कहा, नमो ऐप में 'कमल पुष्प' के नाम से एक बहुत ही दिलचस्प सेक्शन है जो आपको प्रेरक पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में जानने और अपने विचारों को साझा करने का अवसर देता है।
प्रधान मंत्री ने भाजपा के विशेष लघुदान अभियान के बारे में बात की, जिसमें पार्टी सदस्यों और अन्य लोगों से लघु योगदान के माध्यम से धन जुटाने का आग्रह किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10,000 भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बातचीत में हिस्सा लिया। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का यह पहला संवाद कार्यक्रम है।
केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए 15 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहला ऐसा आभासी संबोधन है। आयोग ने 15 जनवरी को रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में सात चरणों में 10 फरवरी से शुरू होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


