Advertisement
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकतार्ओं को दिया 'सेवन एस' मंत्र, बोले- हम चुनाव जीतने की मशीन नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत पहले इलाहाबाद अधिवेशन में दिए गए अपने भाषण की याद दिलाते हुए सभी को 'सेवन एस' की शक्ति लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने 'सेवन एस' के बारे में कहा कि सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भभावा और संवाद का गुण हर कार्यकर्ता को अपनाना चाहिए। खुशी है कि इन दिनों कोरोना की लड़ाई मे भरपूर रूप से इसका प्रभाव दिखाई दिया है।
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के सेवा कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को बताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में करीब 4,000 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हम 2.5 लाख कार्यकर्ताओं तक पहुंचे। वहीं 700 ऑडियो ब्रिज के माध्यम से करीब 70 लाख कार्यकतार्ओं को जोड़ा गया। कोरोना संकट में भाजपा कार्यकतार्ओं ने करीब 22 करोड़ फूड पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए और करीब 5 करोड़ राशन किट लोगों को बांटे। इसी तरह 5 करोड़ से ज्यादा फेस कवर बांटे गए। प्रधानमंत्री मोदी की इस वीडियो कांफ्रेंसिंग से बीजेपी मुख्यालय पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महामंत्री भूपेंद्र यादव, राम माधव, अरुण सिंह, अनिल जैन, डॉ. संजय मयूख आदि मौजूद रहे।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


