नई दिल्ली। भाजपा के प्रबल समर्थक और चर्चित योगगुरू स्वामी रामदेव ने
नोटबंदी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन खतरे में बताया है।
इस ट्वीट करते हुए बाबा रामदेव ने लिखा है कि आतंकियों, जंग माफिया और
पॉलिटिकल माफिया से पीएम मोदी के जीवन को खतरा है।
उन्होंने लोगों से अपील
करते हुए लिखा है कि सब लोग नोटबंदी में उनका साथ दें और उनकी सलामती की
प्रार्थना करें।
इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भी नोटबंदी के बाद अपनी जान को खतरा
बताया था। गोवा में एक सभा में उन्होंने कहा था कि इस फैसले से कुछ लोग
उनकी जान भी ले सकते हैं। लेकिन देश के हित में उनकी जान भी चली जाए तो काई
परवाह नहीं है।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...