pm modi extended birthday greetings to congress vice president rahul gandhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

47 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 12:05 PM (IST)
47 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज, सोमवार को अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए उन्हें बधाई देते हुए लिखा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। पीएम मोदी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्विटर के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, राहुल गांधी को बहुत-बहुत बधाई। आस्था और सत्य के प्रति आपके अटूट विश्वास और उद्देश्य के प्रति आपकी सादगी सदैव प्रेरित करती रहे। आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों विदेश में अपनी नानी और अन्य संबंधियों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी वह कुछ दिन और विदेश में ही रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस साल के अंत तक राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement