Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर दी बधाई

कर्नाटक के लोगों को अपने संदेश में, मोदी ने कहा, "कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। कर्नाटक ने अपने लोगों के अभिनव उत्साह के कारण एक विशेष पहचान बनाई है। राज्य उत्कृष्ट अनुसंधान और उद्यम में सबसे आगे है। आने वाले समय में कर्नाटक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।"
छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, "छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई। मैं कामना करता हूं कि लोकगीत, लोक नृत्य, कला और संस्कृति की अनूठी पहचान वाला छत्तीसगढ़ प्रगति की एक नई मिसाल स्थापित करे।"
मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, "राज्य स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई। मैं कामना करता हूं कि समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, कला और संस्कृति के साथ यह राज्य प्रगति के पथ पर जारी रहे।"
हरियाणा के लोगों को अपने संदेश में, मोदी ने कहा, "राज्य स्थापना दिवस पर हरियाणा के लोगों को बहुत बधाई। मेरी इच्छा है कि यह राष्ट्र परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित कर विकास के नए मानक बनाए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


