Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने पर एंथनी अल्बानीज को बधाई दी

एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी जीत की घोषणा की और 'एक्स' पर लिखा, "धन्यवाद, ऑस्ट्रेलिया।"
अल्बनीज पिछले 21 वर्षों में पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बने हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार तीन साल का कार्यकाल मिला है। लोक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी लेबर पार्टी ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और बहुमत हासिल करने जा रही है।
यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2004 के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री लगातार दो बार सत्ता में लौटा है। चुनाव से पहले अल्बनीज ने विश्वास जताया था कि उनकी पार्टी को फिर से बहुमत मिलेगा। पांच सप्ताह के चुनाव अभियान के दौरान उनका प्रदर्शन विपक्षी नेता पीटर डटन से बेहतर रहा था।
सिडनी में समर्थकों को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई जनता ने फैसला किया है कि हम दुनिया की चुनौतियों का सामना अपने तरीके से करेंगे, एक-दूसरे का साथ देते हुए और भविष्य की तैयारी करते हुए। हमें किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है, हमारी प्रेरणा हमारे अपने मूल्य और लोग हैं।"
लेबर पार्टी 151 सदस्यों वाले सदन में अपनी सीटों में इजाफा करती हुई नजर आ रही है। जबकि, आमतौर पर दूसरे कार्यकाल में सीटें कम हो जाती हैं। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो इससे अल्बनीज को अहम कानून पास कराने में मदद मिलेगी।
वहीं लिबरल पार्टी के नेता पीटर डटन के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी रूढ़िवादी गठबंधन ने शनिवार को हार स्वीकार कर ली। डटन, जो 24 साल से सांसद थे, अपनी सीट भी हार गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


