Advertisement
पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिये जाने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिये जाने पर पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "मुझे बेहद खुशी है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद असमिया को अब शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिल जाएगा। असमिया संस्कृति सदियों से समृद्ध रही है और इसने हमें एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा दी है। आने वाले समय में यह भाषा और भी अधिक लोकप्रिय होती रहेगी। मेरी बधाई।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और एक्स पोस्ट में लिखा, "पाली और प्राकृत भारत की संस्कृति के मूल हैं। ये आध्यात्मिकता, ज्ञान और दर्शन की भाषाएं हैं। वे अपनी साहित्यिक परंपराओं के लिए भी जानी जाती हैं। शास्त्रीय भाषाओं के रूप में उनकी मान्यता भारतीय विचार, संस्कृति और इतिहास पर उनके कालातीत प्रभाव का सम्मान करती हैं। मुझे विश्वास है कि उन्हें शास्त्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता देने के कैबिनेट के फैसले के बाद, अधिक लोग उनके बारे में जानने के लिए प्रेरित होंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


