Advertisement
पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में

आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली में राम मंदिर ट्रस्ट की निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और नृपेंद्र मिश्र शामिल हुए थे, जिसमें शिलान्यास के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण देने और निर्माण प्रक्रिया आरंभ करने को लेकर चर्चा हुई थी। इस बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले बुधवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। राम जन्मभूमि परिसर में कुबेर टीले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। मान्यता है कि राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए शिव की आराधना की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


