PM modi calls parrikar one of navaratnas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM ने पर्रिकर को बताया नवरत्न

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 8:31 PM (IST)
PM ने पर्रिकर को बताया नवरत्न
पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को अपने मंत्रिमंडल के नवरत्नों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि पर्रिकर दीर्घकालिक विवादास्पद मुद्दों के समाधान के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा,अकबर के दरबार में नौ रत्न थे और उनकी क्षमता के कारण उनके शासन की प्रशंसा की जाती थी। मैं आभारी हूं कि मेरी टीम में भी कई रत्न हैं। उनमें से एक चमकदार रत्न गोवा से मिला है और उसका नाम है पर्रिकर। प्रधानमंत्री पणजी के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने उत्तरी गोवा में एक नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे और एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी। पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जहां 2017 में चुनाव होने वाले हैं। मोदी ने कहा,कई साल बाद देश को एक ऎसा रक्षा मंत्री मिला है, जिन्होंने 40 साल से लंबित पडे सुरक्षा बलों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों को सुलझाया है। वह अथक काम कर रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन मुद्दे को पर्रिकर ने 40 साल बाद हल किया। पिछले समय में देश में ऎसा कोई भी रक्षा मंत्री नहीं हुआ, जिस पर उंगली न उठी हो। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement