नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के हेडक्वार्टर पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। अब भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही करने पर विचार कर रही है। इसके लिए आज पीएम मोदी ने घर पर बैठक बुलाई है। बैठक शाम 6 बजे पीएम के आवास पर होगी। इस बैठक में बीजेपी के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति तैयार की जा सकती है।
गौरतलब है कि उरी हमले को लेकर बैठकों का दौर जारी है। कल भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली की बैठक अनंत कुमार के घर हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना के विकल्प बताए और सुषमा स्वराज ने भी कूटनीतिक विकल्प सुझाए। आज शाम भी पीएम आवास पर उरी हमले को लेकर महामंथन होगा। उम्मीद की जा रही है कि आज पीएम की बैठक के बाद केई निर्णायक फैसला होने की उम्मीद है।