Advertisement
राफेल विवाद के बीच भारत में फ्रांस के राष्ट्रपति, ये हैं आज के कार्यक्रम

4 दिन की यात्रा के दौरान इमैनुएल 12 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे। यहां वह 6 घंटे का वक्त गुजारेंगे और तुलसी घाट पर भगवान राम के राज्याभिषेक को भी देखेंगे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मीरजापुर में 75 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट का शुभारंभ कर वाराणसी आने के बाद सबसे पहले ट्रेड फसिलटी सेंटर देखने जाएंगे। यहां से जब वह पीएम मोदी के साथ अस्सी घाट जाने के लिए रवाना होंगे जहां पांच किलोमीटर लंबे रास्तें में 150 स्कूलों के 10 हजार स्टूडेंट्स सडक़ पर स्वागत के लिए तैयार रहेंगे।
ये है मैक्रों का आज का कार्यक्रम
-सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत।
-सुबह 9.30 बजे राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि।
-सुबह 10 बजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात।
-सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात।
-दोपहर 12.30 बजे दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल की वार्ता और दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस।
क दोपहर 2.30 बजे सीईओ फोरम में शामिल होंगे।
-दोपहर 3.30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात।
-शाम 4.15 बजे बिकानेर हाउस में छात्रों से बातचीत करेंगे।
-शाम 7.30 बजे राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रिय सोलर एलाइंस के जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


