Advertisement
PM मोदी का मेघालय सरकार पर निशाना, विकास पर मांगे वोट

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 15 वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन शिलांग में लोगों को अभी तक सुरक्षित पेयजल प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल घोटाले के बाद घोटाला करने में सफल रही है।मोदी ने मुख्यमंत्री मुकुल संगमा पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक चिकित्सक से राजनेता बनने वाले इंसान हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘‘स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री का ज्ञान मेरे मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। लेकिन दुर्भाग्यवश मेघालय में स्वास्थ्य सेवा वास्तव में बेहद खराब स्थिति में है। यहां ऐसे स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनमें डॉक्टर और नर्स नहीं हैं। राज्य सरकार के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



